फॉलो करें

रामकृष्णनगर सीएचसी में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट प्रणब कुमार नाथ को भावभीनी विदाई

21 Views

रामकृष्णनगर सीएचसी में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट प्रणब कुमार नाथ को भावभीनी विदाई

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 27 अप्रैल :
रामकृष्णनगर सर्किल के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में सोमवार का दिन भावनात्मक और यादगार रहा। स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों ने अपने अत्यंत प्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं आदर्श सहकर्मी ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट प्रणब कुमार नाथ को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न उपहार भेंट कर उनके लंबे और सफल सेवाकाल को सराहा गया।

प्रणब कुमार नाथ ने 10 फरवरी को अपनी 38 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उनकी विदाई के उपलक्ष्य में सीएचसी के प्रेक्षागृह में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अकाउंट मैनेजर मारूफ अहमद ने की, जबकि एसडीएम एंड एचओ डॉ. विकास नाथ ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने संबोधन में प्रणब कुमार नाथ के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें एक दक्ष, अनुशासित और समर्पित कर्मचारी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाएं दीं, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सूचंदा नाथ सहित बीपीएम फखरुल अहमद, चिकित्सक फेरदौस खान, जाकिर हुसैन, पी.आर. मल्लिक, एलएचबी शिप्रा देव, जूनियर असिस्टेंट हीरक ज्योति नाथ, एमपीडब्ल्यू कनक नाथ, टीबी लैब सुपरवाइजर संजीव दास, फार्मासिस्ट टिंकू चक्रवर्ती तथा एएनएम, जीएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां सभी ने प्रणब कुमार नाथ के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल