फॉलो करें

उधारबंद जगन्नाथ सिंह कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

18 Views
उधारबंद जगन्नाथ सिंह कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
उधारबंद, 30 अप्रैल : उधारबंद स्थित Jagannath Singh College में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान तथा Regional Research Institute of Unani Medicine के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में लगभग 100 पुरुषों एवं महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर आवश्यक दवाइयां प्राप्त कीं। शिविर में यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. साकिब अहमद ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं।
एनएसएस संचालन समिति के प्रभारी एवं कॉलेज के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. श्याम महमूद ने बताया कि कॉलेज में पहली बार आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जुड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. समरेंद्र सिंह तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल