20 Views
रामानुज गुप्ता जूनियर कॉलेज की छात्रा नंदिता उपाध्याय ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
शिलचर के प्रतिष्ठित रामानुज गुप्ता जूनियर कॉलेज की छात्रा नंदिता उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार एवं शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है।
नंदिता, संजीब कुमार उपाध्याय एवं सरिता उपाध्याय की पुत्री हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। राजनीतिक विज्ञान में 88 अंक, लॉजिक एवं फिलॉसफी में 84 अंक तथा अर्थशास्त्र में 80 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नंदिता की इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है।




















