फॉलो करें

नारी शक्ति बिल के समर्थन में उधारबंद में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा

15 Views
नारी शक्ति बिल के समर्थन में उधारबंद में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा

उधारबंद, प्रतिनिधि : संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख के विरोध में गुरुवार को उधारबंद में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के हाथों में विभिन्न विरोधी नारे और पोस्टर दिखाई दिए।

यह पदयात्रा उधारबंद ब्लॉक ऑडिटोरियम प्रेक्षागृह के समीप से शुरू होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की संगमरमर प्रतिमा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अधिवक्ता सुस्मिता पुरकायस्थ, उपाध्यक्ष रंजु रानी सिन्हा, संपादिका वंदना बरुआ, उधारबंद मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नंदिता चौधुरी, जीपी अध्यक्ष काकली कर, सह-संपादिका कस्तूरी देव एवं संपा देव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

सभा को संबोधित करते हुए जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुस्मिता पुरकायस्थ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति बिल संसद में प्रस्तुत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल इस बिल के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य सामान्य परिवारों की महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर प्रदान करना है। परिसीमन और सीटों के पुनर्निर्धारण के बाद यह बिल लागू होने पर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।

भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति बिल के पूर्ण रूप से लागू होने से देश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल