गुरुचरण विश्वविद्यालय की छात्रा प्रभा देवी ने संस्कृत में पूरे असम में किया टॉप
शिलचर, 30 अप्रैल। के संस्कृत विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर एक बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में घोषित असम उच्चतर माध्यमिक अंतिम वर्ष परीक्षा में विश्वविद्यालय की छात्रा प्रभा देवी ने संस्कृत विषय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे असम में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।
प्रभा देवी की इस उपलब्धि पर संस्कृत विभाग की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका रेबा राय, विभागाध्यक्ष डॉ. संधानी नाथ, डॉ. केशव लुइटेल सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने प्रभा देवी के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर प्रगति की कामना की।
उल्लेखनीय है कि प्रभा देवी के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शांति पोखरेल एवं पद्मा देवी की पुत्री हैं।




















