फॉलो करें

धोलाई में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, नव निर्वाचित विधायक अमिय कांती दास ने विकास का दिया भरोसा

21 Views
धोलाई में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, नव निर्वाचित विधायक अमिय कांती दास ने विकास का दिया भरोसा

धोलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नया राजनीतिक संदेश दिया है। सोमवार को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा प्रत्याशी अमिय कांती दास ने कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुवज्योति पुरकायस्थ को 44,462 मतों के भारी अंतर से पराजित कर रिकॉर्ड जीत हासिल की। इस शानदार विजय के बाद पूरे धोलाई क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

परिणाम घोषित होते ही नव निर्वाचित विधायक अमिय कांती दास सबसे पहले भुवन पहाड़ की तलहटी में स्थित बाबा भुवन के दरबार पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद देर रात तक उन्होंने धोलाई के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। मंगलवार सुबह से भी उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहा।

जनता को संबोधित करते हुए अमिय कांती दास ने कहा, “जिन लोगों ने मुझे वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सभी को समान रूप से मेरा सहयोग मिलेगा। हमारा एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना तथा शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता होगी।”

भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद धोलाई विधानसभा क्षेत्र में नई उम्मीदें और विकास को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चुनावी वादों और विकास के संकल्प को धरातल पर कितनी तेजी से उतारा जाता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल