फॉलो करें

शिलचर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक लस्कर का निधन, शोक की लहर

28 Views
शिलचर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक लस्कर का निधन, शोक की लहर
शिलचर, 5 मई।
अत्यंत दुखद समाचार के तहत शिलचर सदर पुलिस के ट्रैफिक राइडिंग विभाग में कार्यरत हेड कांस्टेबल दीपक लस्कर का कंठनली के कैंसर से निधन हो गया। वे मात्र 55 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वे गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और शिलचर कैंसर अस्पताल में उपचाराधीन थे। सोमवार रात लगभग 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय दीपक लस्कर हाफलोंग के व्यवसायी स्वर्गीय दिनेश चंद्र लस्कर के मंझले पुत्र थे। उनका जन्म हाफलोंग में हुआ था। बाद में वे काठीघोड़ा के कातिराइल क्षेत्र में पले-बढ़े तथा जीवन के अंतिम समय में शिलचर के नुतन पट्टी इलाके में निवास कर रहे थे।
पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के कारण दीपक लस्कर सभी के प्रिय थे। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर फैल गई है।
अपने पीछे वे पत्नी मौ लस्कर, दो पुत्रियां स्नेहा और देबांजलि लस्कर, पुलिस विभाग में कार्यरत एवं संगीत कलाकार बड़े भाई देवाशीष लस्कर, छोटे भाई देवव्रत लस्कर, बड़ी बहन युथिका दास तथा छोटी बहन लिपिका दास सहित अनेक परिजनों और शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं।
उनके आकस्मिक निधन पर गैरिक भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि भूषण चौधुरी, संपादक सुरज नाथ, “आमरा बांगाली” नेता साधन पुरकायस्थ, समाजसेवी स्वर्णाली चौधुरी, नॉर्थ ईस्ट न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्पल दास तथा सांस्कृतिक व्यक्तित्व शंकर शील सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल