फॉलो करें

पत्रकारिता क्षेत्र की दशा और दिशा को लेकर आयोजित वक्तव्य कार्यक्रम संपन्न,पत्रकारिता–साहित्यजगत सामाजिक

46 Views
पत्रकारिता क्षेत्र की दशा और दिशा को लेकर आयोजित वक्तव्य कार्यक्रम संपन्न,पत्रकारिता–साहित्यजगत सामाजिक
क्षेत्रों में उत्कृष्ट हस्तियां हुई सम्मानित
संवाददाता/मुंबई
पत्रकारिता क्षेत्र में आये बड़े बदलाव को लेकर साहित्यिक सामाजिक पत्रकारिता जगत में कई नामी गिरामी हस्तियां एकमंच पर इक्ट्ठा हुई। उल्लेखनीय  तौर पर पत्रकार विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित वक्तव सम्मान समारोह सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सभी दिग्गजों ने बारी बारी से अपनी राय विचार व्यक्त करते हुए  युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया । तथा सामाज के विभिन्न क्षेत्रों  अपने उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक हस्तियों, पत्रकारों साहित्यिक जगत के धुरंधरों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम  में आयोजित कविसम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवियों शायरों तथा कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं कविताओ और गजलों से कविता प्रेमियों का मन मोह लिया । गौरतलब हो कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पत्रकार लेखक मधुराज मधु ने किया । वहीं प्रमुख अतिथियों की गैर मौजूदगी में स्वागत की अध्यक्षता आर एन यादव  वरिष्ठ समाजसेवी ने किया। वहीं स्वागत  मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह सोमवंशी ने किया।वहीं सम्मान मूर्तियों में प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट पत्रकार अनिल गलगली, हिंदुस्तान अखबार के मालिक सरफराज आरजू साहब ने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता की दिशा और दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते पत्रकारिता के माहौल में गलीयो से निकलने वाली खबरें राष्ट्रीय खबरों में तब्दील हो गई हैं । गोदी मीडिया के इस दौर में निष्पक्ष कर्मठ पत्रकारों के चलते आज भी पत्रकारिता जिंदा है । वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही ने भी युवा पत्रकारों सामाजिक हस्तियों का मार्गदर्शन किया ।वहीं मंच का संचालन बड़ी ही बखूबी से अंजाम दिया अमर बहादुर पटेल , वरिष्ठ पत्रकार युसूफ राणा ने किया । दूसरी ओर विशेष सम्मान मूर्तियों में शामिल डॉ शशि कला पटेल , कृष्णा श्रीवास्तव, अर्चनावर्मा सिंह ऊषा अशोक ने एक के बाद एक अपनी रचनाओं चिट्ठी से लेकर विभिन्न कविता , गीत ग़ज़लों से कविता प्रेमियों की तालियां बटोरी। उल्लेखनीय तौर पर सभी अतिथियों ने पत्रकार विकास फाउंडेशन व रहमत कमिटी की जानिब से आयोजित की ओर से आयोजित कार्यक्रम की खुले कांठो से सराहना किया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार यशपाल शर्मा, आरिफ खान का तहदिल से धन्यवाद किया । जबकि मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह सोमवंशी ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भूरी- भूरी प्रशंसा किए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल