फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से की महत्वपूर्ण मुलाकात

52 Views

अरुणाचल प्रदेश में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से की महत्वपूर्ण मुलाकात

ईटानगर/देहरादून, 10 मई 2026 : प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ, लेखक, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के प्रबल समर्थक तथा एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने अरुणाचल प्रदेश दौरे के दौरान राजभवन, लोक भवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपनी चर्चित पुस्तक ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं’ भेंट की।

मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनजागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय ने कहा कि राज्यपाल का दूरदर्शी व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनकल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अत्यंत प्रेरणादायक है।

संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान भी दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी न बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन परिवहन और वाहनों पर आधारित हो चुका है, इसलिए सड़क सुरक्षा को विद्यालयी पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाना चाहिए। बच्चों और युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही यातायात नियमों, नागरिक जिम्मेदारियों और सुरक्षित सड़क व्यवहार की शिक्षा देने से बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है।

प्रो. डॉ. संजय रविवार को टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज तथा अरुणाचल लॉ अकादमी में भी सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम जनजागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार सड़क सुरक्षा व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिव्येंदु पाल द्वारा किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल