फॉलो करें

दक्षिण कालाछुप अखड़ा प्रांगण में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

37 Views
दक्षिण कालाछुप अखड़ा प्रांगण में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 10 मई : रामकृष्णनगर नमःशूद्र समाज विकास संस्था की ओर से दक्षिण कालाछुप अखड़ा मंदिर प्रांगण में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभा को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष गोपी कांत विश्वास ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर ननी गोपाल राय, बिप्लब राय, विमल राय, राणा प्रसाद राय, मुकुल राय, दिलीप राय, सुरोमणि सरकार, विश्वजीत राय, आशुतोष राय, बिपुल राय एवं चंद्रशेखर राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में क्षेत्र के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में 16 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं, जिन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सम्मानित विद्यार्थियों में सुप्रिया राय, शिवा नमःशूद्र, नवज्योति राय, दीप राय, सुस्मिता नमःशूद्र, प्रियम राय, अमृता नमःशूद्र, ममी राय, स्नेहा राय, सुप्रिता राय, प्रीति नमःशूद्र, रूपा नमःशूद्र, निर्मल नमःशूद्र, जिया नमःशूद्र, बेबी राय, प्रज्ञा राय, सुदीप राय, अंकिता राय, रूबी राय, सायन राय, विकास कांति राय, रत्नदीप राय, पूजा राय, संदीपा राय एवं पिंकी नमःशूद्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल