16 Views
बोंगाईगांव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता को असम साहित्य सभा का विशेष साहित्य सम्मान
बोंगाईगांव, 11 मई।
बोंगाईगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता को साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए असम साहित्य सभा द्वारा “सभापति विशेष साहित्य सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा के बाद जिले के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक जगत में हर्ष का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नुमाल महत्ता ने पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के साथ-साथ साहित्य, शोध एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके साहित्यिक कार्यों और अनुसंधानात्मक योगदान को व्यापक सराहना मिली है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि नुमाल महत्ता इससे पूर्व बराक घाटी के कछार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कछार में कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता के साथ जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
असम साहित्य सभा द्वारा दिए गए इस सम्मान को लेकर विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


















