फॉलो करें

बराक वैली शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ, शतरंज पर लिखी पहली पुस्तक का हुआ विमोचन।

33 Views
बराक वैली शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ, शतरंज पर लिखी पहली पुस्तक का हुआ विमोचन।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 16 मई  : दि लिटिल ट्री हाउस चेस अकादमी एवं कछाड़ डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “थर्ड एडिशन ऑफ बराक वैली चेस चैंपियनशिप” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, अभिभावकों तथा शतरंज प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशिक राय उपस्थित थे। वहीं विशेष अतिथियों में कछाड़ कैंसर अस्पताल के डा. राजीव कुमार तथा शिलचर एन आई टी के अध्यापक सुनील गुप्ता शामिल रहे।
   शतरंज खेल के प्रति रुचि, उत्साह एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से, डॉ अभिनव पाल , डॉ तुहीन देशमुख , और अनुप कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। बताया गया कि यह उत्तर-पूर्व क्षेत्र में शतरंज खेल पर लिखी गई पहली पुस्तक है, जिससे खिलाड़ियों को खेल को बेहतर ढंग से समझने और अपनी रणनीति विकसित करने में काफी सहायता मिलेगी।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  कौशिक राय ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता का विकास करता है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।
विशेष अतिथि सुनील गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए एक बेहतरीन अभ्यास है। उन्होंने पुस्तक लेखन के लिए तीनों शिक्षकों के प्रयास को क्षेत्र में शतरंज के विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
  इस अवसर पर दि लिटिल ट्री हाउस चेस अकादमी के अध्यक्ष ने भी अपने संस्थान द्वारा शतरंज के प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल