फॉलो करें

सोनाई रोड पर गड्ढों की मरम्मत शुरू, विधायक अमीनुल हक लस्कर ने किया कार्य का निरीक्षण

43 Views
सोनाई रोड पर गड्ढों की मरम्मत शुरू, विधायक अमीनुल हक लस्कर ने किया कार्य का निरीक्षण
सोनाई, 16 मई। उत्तर कृष्णपुर स्थित प्रेसिडेंसी कॉलेज के सामने मुख्य सड़क (सोनाई रोड) पर लंबे समय से बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का कार्य आज शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह सड़क मात्र पिछले वर्ष ही निर्मित हुई थी, लेकिन भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन और नियमित रखरखाव के अभाव में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी।
इस संबंध में सोनाई के विधायक Aminul Haque Laskar ने बताया कि उन्होंने गत दिवस संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर सड़क की जर्जर हालत की ओर ध्यान आकर्षित किया था तथा शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि सोनाई से सिलचर को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन निर्भर करता है।
आज विधायक अमीनुल हक लस्कर स्वयं मौके पर उपस्थित होकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आम लोगों की आवाजाही काफी सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल