फॉलो करें

मेहरपुर के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व पीएफ कमिश्नर बाबूराम ग्वाला का निधन

33 Views

मेहरपुर के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व पीएफ कमिश्नर बाबूराम ग्वाला का निधन

शिलचर के मेहरपुर स्थित अताल बस्ती निवासी एवं अवकाश प्राप्त पीएफ कमिश्नर बाबूराम ग्वाला का 19 मई को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय बाबूराम ग्वाला अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता के लिए समाज में विशेष रूप से सम्मानित थे। वे लंबे समय तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (पीएफ विभाग) में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।

वे अपने पीछे एक पुत्र मंजीत ग्वाला, तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक एवं परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

परिवार की ओर से उनके अनुज रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में संपन्न किया गया।

स्वर्गीय बाबूराम ग्वाला के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल