फॉलो करें

बराक घाटी में पहली बार सिलचर में शुरू हुई “इकोफिक्स” तकनीक से सड़क मरम्मत कार्य

24 Views

बराक घाटी में पहली बार सिलचर में शुरू हुई “इकोफिक्स” तकनीक से सड़क मरम्मत कार्य
विधायक डॉ. राजदीप राय ने किया आधुनिक गड्ढा मरम्मत अभियान का शुभारंभ

शिलचर, 24 मई। बरसात के मौसम में सड़कों पर गड्ढों की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। समय के साथ ये गड्ढे और भी बड़े होकर सड़क को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा देते हैं। खासकर मानसून के दौरान पूर्ण रूप से सड़क मरम्मत कार्य कर पाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है।

बराक घाटी में पहली बार शिलचर में “पाथ होल” परियोजना के तहत आधुनिक “इकोफिक्स” तकनीक से सड़क के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इस नई तकनीक के माध्यम से कुछ ही समय में सड़क के गड्ढों को भरना संभव हो रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

रविवार को इस आधुनिक गड्ढा मरम्मत अभियान का औपचारिक शुभारंभ शिलचर के विधायक डॉ. राजदीप राय ने किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिरुद्ध नाग सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “इकोफिक्स” तकनीक की मदद से बरसात के मौसम में भी तेज़ी से सड़क मरम्मत कार्य किया जा सकेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इधर, शहरवासियों के एक बड़े वर्ग ने इस नई पहल का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि यदि यह तकनीक प्रभावी साबित होती है तो लंबे समय से चली आ रही सड़क के गड्ढों की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल