फॉलो करें

असम के पीएम श्री विद्यालय में मिट्टी जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

33 Views
असम के पीएम श्री विद्यालय में मिट्टी जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
असम राज्य के गुवाहाटी स्थित पीएम श्री विद्यालय, बिना कुंदी (BINNAKANDI) हाई स्कूल में आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को मिट्टी जांच (सॉयल टेस्टिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मिट्टी जांच विशेषज्ञ जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी की जांच करने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मिट्टी के नमूने लेने, उसकी गुणवत्ता पहचानने तथा कृषि में उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जितेंद्र यादव ने बताया कि मिट्टी की सही जांच से फसल उत्पादन को बेहतर बनाया जा सकता है और किसानों को अधिक लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रशिक्षण को बहुत ही उत्साह के साथ सीखा। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल