फॉलो करें

आईपीएल सट्टा रैकेट पर कछार पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

26 Views
आईपीएल सट्टा रैकेट पर कछार पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
कछार जिले में Indian Premier League से जुड़े अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया।
पुलिस ने सबसे पहले समीर आजिज को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर चार अन्य आरोपियों— सैबुल हुसैन लस्कर, जाहिर हुसैन लस्कर, रजत कुमार सिंह और आफताब लस्कर— को भी गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—
नगद ₹80,230
7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
आईपीएल सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज एक नोटबुक
4 कैलकुलेशन शीट
पुलिस ने सभी बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।
इस संबंध में Silchar थाना में मामला संख्या 387/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच में जुटी हुई

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल