36 Views
आग लगने के कारण एक किराना की दुकान भस्मीभूत
दिलीप साह दुलियाजान, प्रेरणा भारती, २७ अप्रैल:-दुलियाजान के ऑयल मार्केट में भीषण आग लगने के कारण संपूर्ण रूप से एक किराना की दुकान आग के चपेट में भस्मी भूत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह आग व्यापारी अबू बक्कर सिद्दीक की किराना दुकान से शुरू हुई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक आग फैल गया और भारी नुकसान हुई है ।
घटनास्थल पर व्यापारियों और ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना गया था तभी मौके पर घटनास्थल पर ऑयल इंडिया लिमिटेड की कई दमकल गाड़ियां मौजूद होकर आग बुझाने में सक्षम रहे।
फिलहाल आग लगने की कारण अभी तक साझा नहीं की गई है वही अस्थानिय लोग के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी की घटना घटी है ।
घटनास्थल पर प्रशासन उपस्थित होकर घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है ।




















