काशीपुर के समाजसेवी जय प्रसाद पासी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
काशीपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं पासी समाज के राज्य अध्यक्ष जय प्रसाद पासी (छोटू पासी) का 18 तारीख की रात लगभग 8:30 बजे अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक देहांत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जय प्रसाद पासी न केवल पासी समाज के एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता थे, बल्कि वे “किरणदीप एनजीओ” के संस्थापक भी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके कारण वे जनमानस में बेहद सम्मानित थे।
काशीपुर में निवास करने वाले स्वर्गीय पासी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र, तीन बहुएं, एक बेटी और दामाद शामिल हैं।
उनके निधन से न केवल पासी समाज बल्कि पूरे काशीपुर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक दयालु, सहृदय और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद किया।
प्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीमती गीता पांडेय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति शोक-संवेदना प्रकट किया है।





















