फॉलो करें

गुवाहाटी के प्रतिष्ठित नृत्य समारोह में शिलचर की नृत्य शिक्षिका रंजिता सिन्हा बनीं निर्णायक

17 Views
गुवाहाटी के प्रतिष्ठित नृत्य समारोह में शिलचर की नृत्य शिक्षिका रंजिता सिन्हा बनीं निर्णायक
शिलचर की सुप्रसिद्ध नृत्य शिक्षिका रंजिता सिन्हा को गुवाहाटी में आयोजित बी.एस. प्रोडक्शन के भव्य नृत्य समारोह में निर्णायक (जज) के रूप में आमंत्रित किया गया। यह बराक घाटी तथा शिलचर के सांस्कृतिक जगत के लिए गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में रंजिता सिन्हा के साथ गुवाहाटी के दो अन्य प्रसिद्ध नृत्य प्रशिक्षकों ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उनके छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा और नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जया प्रदा रहीं, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
रंजिता सिन्हा की इस उपलब्धि ने शिलचर और बराक उपत्यका की सांस्कृतिक पहचान को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाई है। सांस्कृतिक जगत के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल