फॉलो करें

चारगोला क्षेत्र के युवाओं की बड़ी उपलब्धि: चार अभ्यर्थियों का शिक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर

60 Views

चारगोला क्षेत्र के युवाओं की बड़ी उपलब्धि: चार अभ्यर्थियों का शिक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर

श्रीभूमि जिला अंतर्गत चारगोला क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। गांव के चार प्रतिभाशाली युवाओं का असम सरकार के स्कूलों में शिक्षक पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गांव के संदीप साहू और अभिषेक साहू का एलपी (LP) स्कूल में तथा सुश्री रेशमी मिश्रा का भी शिक्षक पद पर चयन होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं चरगोला चाय बागान निवासी श्री राज नारायण गोवाला एवं अंजलि गोवाला की सुपुत्री शोभा गोवाला का असम सरकार के एमई (ME) स्कूल में शिक्षक पद पर चयन होने से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

बताया गया है कि शोभा गोवाला ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। उनकी सफलता गांव की नई पीढ़ी, विशेषकर Gen-Z युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” इस पंक्ति को उन्होंने अपने परिश्रम से सच कर दिखाया है।

एक साथ गांव के कई युवाओं का शिक्षक पद पर चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इनकी सफलता से गांव के अन्य युवा भी शिक्षा और परिश्रम के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर चारगोला गांव पंचायत की वार्ड सदस्य श्रीमती रीना कानू ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल