फॉलो करें

चुनाव बाद संगठन सुदृढ़ीकरण पर भाजपा की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न

35 Views

चुनाव बाद संगठन सुदृढ़ीकरण पर भाजपा की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न

शिलचर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई के तत्वावधान में, जिला अध्यक्ष रूपम साहा के नेतृत्व में आज विधानसभा चुनाव पश्चात एक विशेष समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, शिलचर। बैठक का उद्देश्य हालिया चुनावी प्रक्रिया का विश्लेषण करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद परिमल शुक्लवैद्य, कैबिनेट मंत्री कौशिक राय, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीगण डा. राजदीप राय, राजदीप ग्वाला, कमलाक्ष दे पुरकायस्थ, अमिया कांति दास व किशोर नाथ, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चुनावी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, भविष्य की संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर ठोस दिशा-निर्देश तय किए गए। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकें संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल