फॉलो करें

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर के कक्षा नवीं के छात्र-छात्राओ ने पी एम श्री गतिविधि के तहत खासपुर का शैक्षिक भ्रमण किया 

449 Views
प्रे.स. शिलचर 26 नवंबर: 26 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार संविधान दिवस के शुभावसर पर पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर द्वारा बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से संविधान दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरपाल सिंह के सारगर्भित उद्बोधन के साथ हुआ। जिसके अंतर्गत उन्होंने संविधान निर्माण, उपयोगिता व महत्त्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। तदोपरांत राजनीति विज्ञान की शिक्षिका सुश्री पापरी नाथ के द्वारा संविधान से सम्बंधित व्यक्तव्य एवं महत्वपूर्ण अनुच्छेदों से विद्यालय के छात्र – छात्राओं व मौजूद शिक्षकों को अवगत कराया तथा कक्षा नवीं “ब “की छात्रा सेनिला बेगम ने संविधान निर्माण से संबंधी रोचक जानकारी साझा की। कक्षा नवीं के छात्रों द्वारा सामूहिक रूप संविधान की विशेषताओं को बड़े ही जीवांत तरीके प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। अंततः अवनीश कुमार पीजीटी हिंदी के ” संविधान की प्रस्तावना” के शपथ उपरांत आज कार्यक्रम के समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल