फॉलो करें

बिश्नुपुर सेवा केंद्र में भारत विकास परिषद ने सिलाई प्रशिक्षण विद्यालय का किया शुभारंभ

11 Views
बिश्नुपुर सेवा केंद्र में भारत विकास परिषद ने सिलाई प्रशिक्षण विद्यालय का किया शुभारंभ
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
गुवाहाटी, 10 मई 2026।
महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, मध्य गुवाहाटी शाखा द्वारा जन कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से बिश्नुपुर सेवा केंद्र में सिलाई प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं युवतियों को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
विद्यालय का उद्घाटन भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों श्री किशोर कुमार बरुआ, श्री संतलाल मित्तल, श्री बिमल अग्रवाल, श्री अभय कुमार घोषाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर जन कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रथम चरण में प्रशिक्षण केंद्र में 10 सिलाई मशीनें स्थापित की गई हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में बिश्नुपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की 25 महिलाओं को शामिल किया गया है। तीन माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेसिक से लेकर एडवांस सिलाई एवं कटिंग की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस सिलाई प्रशिक्षण विद्यालय के माध्यम से महिलाओं को सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित करने का अवसर मिलेगा तथा वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी। परिषद ने इस सामाजिक पहल में सहयोग के लिए जन कल्याण ट्रस्ट के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
जन कल्याण ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भारत विकास परिषद की सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी सेवा केंद्र में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण किट वितरित किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
भारत विकास परिषद देशव्यापी सामाजिक संगठन है, जो “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” के संकल्प के साथ संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पंचसूत्रों पर कार्य करता है। मध्य गुवाहाटी शाखा असम में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।
— अभय कुमार घोषाल
सचिव, भारत विकास परिषद
मध्य गुवाहाटी शाखा

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल