फॉलो करें

मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर मालविका भट्टाचार्य ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

32 Views

मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर मालविका भट्टाचार्य ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

नीहार कांति राय, उधारबंद, 16 मई:

मानव सेवा की भावना को नई ऊंचाई देते हुए शिलचर के शिवाजी नगर निवासी मालविका भट्टाचार्य ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया है। गुरुवार शाम शिलचर नेशनल हाईवे स्थित समाजसेवी सुरजीत सोम के आवास पर ह्यूमन साइंस फोरम के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने देहदान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए।

जानकारी के अनुसार, भट्टाचार्य परिवार में लंबे समय से मानव सेवा की यह प्रेरणादायी परंपरा चली आ रही है। इससे पूर्व 13 जनवरी 2023 को अपने जन्मदिन के अवसर पर चित्र पत्रकार संजीव भट्टाचार्य ने भी मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया था। बाद में 24 मार्च 2025 को मालविका भट्टाचार्य की माता स्वर्गीय तारिणी दास के पार्थिव शरीर को उनकी पूर्व इच्छा के अनुसार शिलचर मेडिकल कॉलेज को दान किया गया था। चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य में इस देहदान को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

बताया गया कि अपनी माता के देहदान और पति के संकल्प से प्रेरित होकर ही मालविका भट्टाचार्य ने भी यह मानवीय निर्णय लिया। उनके इस कदम को समाज में मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में ह्यूमन साइंस फोरम की केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. परितोष चंद्र दत्ता, कार्यकारी सदस्य विवेक आचार्य, समाजसेवी सुरजीत सोम तथा कछार जिला सचिव समीर बोस उपस्थित रहे। सभी ने भट्टाचार्य परिवार की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. परितोष चंद्र दत्ता ने मालविका भट्टाचार्य को देहदान संकल्प पत्र की प्रति भेंट की।

ह्यूमन साइंस फोरम की ओर से कहा गया कि मरणोपरांत देहदान चिकित्सा शिक्षा, शोध और मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भट्टाचार्य परिवार की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएगी और अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल