फॉलो करें

महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ निकाली पदयात्रा

23 Views
महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ निकाली पदयात्रा

शिलचर, 29 अप्रैल : महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस की कथित विरोधी भूमिका के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के न्यू शिलचर मंडल की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में रंगीरखाड़ी स्थित गोपाल अखाड़ा प्वाइंट से शरतपल्ली प्वाइंट तक एक विशाल शक्ति पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने “नारी शक्ति के साथ विश्वासघात बंद करो” और “महिला आरक्षण का विरोध क्यों?” जैसे नारों के साथ कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति कर रही है और महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुश्मिता पुरकायस्थ, चामेली पाल, माम्पी भट्टाचार्य सहित कई महिला नेत्रियां और कार्यकर्ता उपस्थित थीं। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस लगातार महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी दिखाई दे रही है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस पदयात्रा को लेकर शहर में व्यापक चर्चा रही और स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा की महिला शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल