फॉलो करें

महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित

27 Views
महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं कौशल विकास पर कार्यशाला आयोजित
ग्रुप केंद्र, केरिपुबल, शिलचर के मनोरंजन कक्ष में 19 मई 2026 (मंगलवार) को RCWA, शिलचर की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं कौशल विकास विषयक एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण संबंधी जानकारी तथा स्वरोजगार आधारित कौशल से जोड़ना था।
कार्यशाला में गर्मी के मौसम में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, फलों के संरक्षण की विधियां, स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते, व्यवसायिक दृष्टिकोण से बेकिंग तकनीक तथा ताजगी प्रदान करने वाले शीतल पेय तैयार करने संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर ग्रुप केंद्र में निवासरत परिवारों की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजन, स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ एवं ग्रीष्मकालीन पोषक आहार का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।
कार्यक्रम में संयुक्त अस्पताल, शिलचर की सीएमओ/एसजी डॉ. नीलम बुंदेल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
यह आयोजन RCWA, शिलचर की उस सतत प्रतिबद्धता का परिचायक है, जिसके तहत केरिपुबल जवानों के परिवारजनों के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल