67 Views
मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं मातृ दिवस समारोह
मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 9 मई 2026 को होटल नंदन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ शाखा सचिव युवा सचिन गोयल द्वारा किया गया। तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष युवा शिव कुमार मौर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
बैठक में सचिवीय प्रतिवेदन युवा सचिन गोयल द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन युवा अरविंद खेमका ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
बैठक में विभिन्न प्रस्तावित सेवा एवं सामाजिक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित सदस्यों द्वारा उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। आगामी अंबुबाची मेला 2026 के संदर्भ में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवा राहुल अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य युवा शेखर जाजोदिया, संस्थापक अध्यक्ष युवा रितेश खेतर तथा पूर्व अध्यक्ष युवा कमल रांका, युवा राम भट्टड़ एवं युवा हितेश चोपड़ा ने महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके साथ ही शाखा द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। शाखा ने समाज में मातृत्व के सम्मान एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रतिदिन अलग-अलग रचनात्मक एवं सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रमों के अंतर्गत “मदर नेचर” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, वहीं “वूमेन ऑनर” कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। “रील फॉर मदर” गतिविधि में शाखा सदस्यों ने अपनी माताओं के साथ भावनात्मक वीडियो एवं रील बनाकर मातृत्व के प्रति प्रेम व्यक्त किया। बच्चों द्वारा “थैंक यू माँ” कार्ड बनाकर अपनी भावनाएं प्रकट की गईं। “सर्व विद लव टू मदर” कार्यक्रम के माध्यम से माताओं के प्रति सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया गया, वहीं “हेल्थ फर्स्ट” कार्यक्रम के तहत माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण भी महेश्वरी भवन में आयोजित किए गए।
सात दिवसीय श्रृंखला का समापन मातृ दिवस समारोह के साथ हुआ, जिसमें केक कटिंग, मनोरंजक खेलों एवं पारिवारिक गतिविधियों के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों का उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम एवं पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी युवा प्रतीक अग्रवाल ने दी।





















