फॉलो करें

राजदीप ग्वाला की पहल पर मालूग्राम में भूस्खलन से उत्पन्न संकट पर त्वरित कार्रवाई

37 Views

राजदीप ग्वाला की पहल पर मालूग्राम में भूस्खलन से उत्पन्न संकट पर त्वरित कार्रवाई

निहार राय उधारबंद, 16 मई। लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के मालूग्राम स्थित बी.सी. गुप्ता रोड पर भूस्खलन की घटना सामने आने से इलाके में चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी तत्काल विधायक राजदीप ग्वाला को दी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राजदीप ग्वाला ने तुरंत जल संसाधन विभाग से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक के त्वरित हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप शनिवार से ही प्रभावित क्षेत्र में मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य शुरू कर दिया गया।

कार्य प्रारंभ होने के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के मालूग्राम-रंगपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने समय पर पहल और राहत कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल