39 Views
सड़क पर नमाज अदा करना इबादत नहीं, बल्कि फसाद और शक्ति प्रदर्शन : विश्व हिंदू परिषद
नई दिल्ली, 20 मई 2026। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करना धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि “फसाद और शक्ति प्रदर्शन” का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल संविधान और कानून व्यवस्था के विरुद्ध है, बल्कि मानवता तथा इस्लामी शिक्षाओं की भावना के भी खिलाफ है।
डॉ. जैन ने कहा कि देश के सात उच्च न्यायालयों द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस विषय में स्पष्ट संकेत दिए हैं। ऐसे में सार्वजनिक मार्गों पर नमाज पढ़ने की जिद न्यायपालिका की अवमानना के समान है।
उन्होंने कहा कि यह केवल “पांच मिनट” का मामला नहीं है, बल्कि इससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल पटरियों पर नमाज पढ़ने के कारण घंटों तक ट्रेन संचालन बाधित होता रहा। इसी प्रकार गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय तक यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे स्कूली बच्चे, मरीज और आम नागरिक प्रभावित होते थे। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती थीं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती थी।
डॉ. जैन ने दावा किया कि अनेक हदीसों में भी सार्वजनिक मार्गों पर नमाज पढ़ने को अनुचित बताया गया है। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम देशों में भी सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है, इसलिए किसी भी सभ्य समाज में ऐसी गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने प्रश्न उठाया कि जब मस्जिदों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, तब भी सड़कों पर नमाज पढ़ने की जिद क्यों की जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जब 38 स्थानों पर सड़कें घेरकर नमाज अदा की जा रही थी, तब स्थानीय समाज में असंतोष बढ़ा था। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि दूर-दराज क्षेत्रों से लोगों को संगठित रूप से लाया जाता था, जबकि रास्ते में स्थित कई मस्जिदें खाली रहती थीं।
विश्व हिंदू परिषद नेता ने आरोप लगाया कि “मस्जिदों में जगह नहीं” का तर्क भ्रामक है और वास्तविक उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन कर प्रशासन एवं समाज पर दबाव बनाना है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बताया।
अंत में विश्व हिंदू परिषद ने देश की सभी राज्य सरकारों से सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। परिषद ने धार्मिक नेताओं से भी अपील की कि वे समाज को कानून और संविधान का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
प्रकाशक :
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिंदू





















