फॉलो करें

१९ मई को मनाया जाएगा भाषा शहीद दिवस

34 Views
१९ मई को मनाया जाएगा भाषा शहीद दिवस

प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रांकन एवं रचना प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 16 मई।
बराक उपत्यका बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन की रामकृष्णनगर आंचलिक समिति के तत्वावधान में आगामी 19 मई को भाषा शहीद दिवस श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से होगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के आम नागरिक भाग लेंगे। इसके पश्चात शहीद वेदी पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुबह 8:30 बजे नेताजीबाग मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं सुबह 11 बजे छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय “बराक उपत्यका की लोक संस्कृति” अथवा “भाषा शहीद दिवस” रखा गया है।

दोपहर 2:30 बजे तोपध्वनि के माध्यम से शहीद क्षण का स्मरण किया जाएगा। शाम के समय शहीद वेदी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित कर भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके अलावा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रचना प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतियोगिता का विषय “19 मई भाषा शहीद दिवस का महत्व” निर्धारित किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी सम्मेलन की रामकृष्णनगर आंचलिक समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण रंजन पाल एवं सचिव हिमांशु शेखर देव राय ने दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल