फॉलो करें

दरबी पंचायत में गूंजा गरीबों का दर्द: “पहले जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का हक”

296 Views
शिव कुमार शिलचर 24 दिसंबर,धोलाई विधानसभा क्षेत्र के दरबी गांव पंचायत में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित जरूरतमंद परिवारों ने प्रशासन और सरकार से अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अरुणोदय योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा है। संपन्न परिवारों को प्राथमिकता दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया की मांग की है।
दरबी पंचायत में कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। इनमें मोनिका रविदास, ममता कलवार, रीता मुरा, अजय रविदास और अनुज प्रजापति जैसे परिवार शामिल हैं। ये परिवार आर्थिक तंगी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बुचन कलवार ने बताया कि वह कई बार योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन हर बार उनका नाम सूची से हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संपन्न परिवार, जिनके पास जेसीबी, गाड़ियां और नौकरियां हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि असली जरूरतमंदों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
स्थानीय समाजसेवी रामसिंहासन ग्वाला, शिव बचन तिवारी, गुलाब यादव, हीरालाल रविदास, जीतेन खसिया, अर्जुन ग्वाला और रामबाबू ग्वाला ने सरकार से अपील की है कि जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके पास कोई अन्य साधन नहीं है।रामसिंहासन ग्वाला ने कहा हम मांग करते हैं कि गरीब, विकलांग, विधवा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सबसे पहले योजनाओं का लाभ दिया जाए। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य संपन्न वर्ग को और सुविधा देना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना है। पंचायत में कई विधवा और जरूरतमंद महिलाएं हैं, जो अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाई हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन करने के बावजूद उनके नाम सूची में नहीं आ पाए। इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अरुणोदय योजना का लाभ देने की मांग की है।दरबी पंचायत के निवासियों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, स्थानीय सांसद परिमल शुक्लवैद्य, और विधायक से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। पंचायत अध्यक्ष और प्रशासन से निवेदन किया गया है कि वे सूची की पुनः जांच करें और असली जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जरूरतमंदों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि योजनाओं का लाभ गरीब और असहाय लोगों तक पहुंचे।स्थानीय नेता शिव बचन तिवारी ने कहा सरकार को चाहिए कि वह पहले गरीबों की पहचान करे और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए। यह इंसानियत और जिम्मेदारी दोनों का सवाल है।दरबी पंचायत के निवासी और स्थानीय नेता संकल्पित हैं कि जब तक असली जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल