फॉलो करें

शरीर में विटामिन बी12 है या नहीं? टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं, हाथ ही बता देते हैं 6 बीमारी

1,413 Views

किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए हेल्थ चेकअप किए जाते हैं। कई सारे टेस्ट इतने महंगे होते हैं कि हजारों रुपये तक खर्च हो जाते हैं। लेकिन आप 6 दिक्कतों की जांच का खर्चा बचा सकते हैं। इनके बारे में आपके दोनों हाथ ही बता सकते हैं। है ना दिलचस्प जानकारी?

न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने बताया कि हाथों से सेहत के कई राज खुलते हैं। जैसे कि विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए इसे ज्यादा लेना है या नहीं, आयरन कम है या सही और कई सारी अन्य बातें। आइए इन समस्याओं और उसके इलाज के बारे में जानते हैं।

हाथों में दिखने वाले लक्षण
ठंडे हाथ
ठंडे हाथ

यह आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का संकेत हो सकता है। इसे पूरा करने के लिए खजूर, हरी पत्तेदार, अंजीर, मोरिंगा, आलूबुखारा, काली किशमिश जैसे आयरन देने वाले फूड खाएं। इन मिनरल के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन सी लेना ना भूलें।

हथेली में पसीना आना
हथेली में पसीना आना

इसके पीछे नर्व सिग्नल का गलत कामकाज है जो पसीने की ग्रंथी एक्राइन को अति सक्रिय कर देते हैं। इसे ठीक करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर में भिगोएं। यह पीएच को संतुलित करता है और अत्यधिक पसीने को कम करता है।

हाथों और उंगलियों में सुन्नता
हाथों और उंगलियों में सुन्नता

यह बेहद जरूरी विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है। इसकी कमी खत्म करने के लिए फर्मेंटेड फूड जैसे डोसा, इडली, चीला, अंडे की जर्दी आदि खाएं।

कांपते हाथ
कांपते हाथ

हाथों में कंपन तनाव बढ़ने से हो सकता है। यह बाद में एंग्जायटी और डिप्रेशन भी बन सकता है। इससे खत्म करने के लिए सोने से पहले अश्वगंधा की चाय लें।

सूखी या फटी त्वचा
सूखी या फटी त्वचा

हाथों की यह स्थिति एक्जिमा या सोरायसिस जैसी स्किन कंडीशन हो सकती है। ओटमील को प्रभावित जगह पर 15-30 मिनट के लिए लगाएं और धो लें। इससे काफी राहत मिलेगी।

उंगलियों के जोड़ों में सूजन
उंगलियों के जोड़ों में सूजन

यह गठिया या सूजन के लक्षण हो सकते हैं। जो अक्सर बुढ़ापे में देखने को मिलते हैं। इसका इलाज करने के लिए 1 चम्मच काले तिल का पानी पीएं और साथ में बीज चबाएं।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल